तर्ज,यशोदा के होयो नंदलाल बधाई सारे
कान्हा को कैसे में मनाऊं रे कान्हा माने ना माने।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 माने ना माने कान्हा, माने ना माने। कान्हा को….
कान्हा को भाये ना ढोलक मंजीरा।🌹🌹 मुरली कहां से मैं लाऊं रे, कान्हा माने ना माने।कान्हा को…
कान्हा को भाये ना रेशम का चोला।🌹🌹 पितांबर कहां से लाऊं रे, कान्हा माने ना माने। कान्हा को…
कान्हा को भाये ना लड्डू ना पेड़ा। माखन कहां से लाऊं रे, कान्हा माने ना माने। कान्हा को….
कान्हा को भाये ना सोने की माला।🌹🌹 वैजयंती कहां से लाऊं रे, कान्हा माने ना माने। कान्हा को….
कान्हा ना चाहे मुकुट, हीरे मोती का।🦚🦚 मोर पंख कहां से लाऊं रे, कान्हा माने ना माने। कान्हा को….