Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

कृष्ण भजन लिरिक्स,कृष्ण गोबिंद गोपाल गाते चलो

कृष्ण गोविंद गोपाल गाते चलो

कृष्ण गोबिंद गोपाल, गाते चलो।मन को प्रभु के चरण में लगाते चलो।🍂🍂🍂🍂🍂
प्राण जाए मगर नाम भूलो नही। दुःख में झूलो नही, सुख में फूलो नही।प्रेम भक्ति के आंसू बहाते चलो।🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
लोग कहते है भगवान आते नही। द्रोपदी की तरह तुम बुलाते नही।लोग कहते है भगवान खाते नही।शबरी की तरह तुम खिलाते नही।
बनके द्रोपदी,शबरी बुलाते चलो।🍂🍂🍂
याद आयेगी उनको कभी न कभी।दास पाएगा उनको कभी न कभी।ऐसा विश्वास मन में जगाते चलो।🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
काम करते रहो नाम जपते रहो।पाप करने से हरदम डरते रहो।रूप गोबिंद का मन में सजाते चलो।🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂
कृष्ण गोबिंद…

Leave a comment