Categories
krishna bhajan lyrics कृष्ण भजन लिरिक्स

Mere ghar saas ladegi re kanha pichkari mat maar,कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे,krishna bhajan

कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।

कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।
सास लडेगी रे मेरे घर ननद लडेगी रे।कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।



सास डुकरिया मेरी बडी खोटी, गारी दे न देगी मोहे रोटी,
दोरानी जेठानी मेरी जनम की बेरन, सुबहा करेगी रे।कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।



जा जा झूठ पिया सों बोले, एक की चार चार की सोलह,
ननद बडी बदमास, पिया के कान भरेगी रे। कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।



कछु न बिगरे श्याम तिहारो, मोको होयगो देस निकारो,
ब्रज की नारी दे दे कर मेरी हँसी करेगी रे। कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।



हा हा खाऊं पडू तेरे पैयां, डारो श्याम मती गलबैया,
घासीराम मोतिन की माला टूट पडेगी रे।कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।

कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।कान्हा पिचकारी मत मार मेरे घर सास लडेगी रे।

Leave a comment